मंगलवार, 9 मार्च 2010

आओ काम करे महर्षि दयानंद सरस्वती जी का...

महोदया नमस्ते,
मै अपना परिचय देता हूँ| मेरा नाम आचार्या इन्द्रदेव हैं| मै स्वर्गिय पंडित वीरसेन वेदाश्रमी और स्वर्गिय स्वामी ईश्वर दत मेधर्थि के परिवार से हूँ|पिछले ३० सालो से में स्वामी दयानंद के सिद्धांतो का निरंतर स्वाधाया एवं उनके द्वारा दिए गये उपदेशो का ज्ञाता हूँ|मै अभी "वेद प्रचार मंडल, पश्चिमी दिल्ली" मै "अधिष्ठता" के रूप मै नियुक्त हूँ |

जैसे की स्वामी दयानंद ने अपने आखरी पूना प्रवचन में कहा था..

"मुझ जैसे बहुत से उपदेशक आपके देश में होने चाहिए | ऐसा काम अकेला आदमी भली प्रकार नही कर सकता, फिर भी यह निश्चय कर लिया हैं की अपनी बुद्धि और शक्ति के अनुसार जो कुछ दीक्षा ली हैं उसे चलाउंगा | अबअंत में ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूँ की सर्वत्र आर्यसमाज कायम होकर मूर्ति पूजा आदि दुराचार दूर हो जावे, वेदशास्त्रो का सच्चे अर्थ से सब की समाज में आवे और उन्ही के अनुसार लोगो का आचरण होकर देश की उनती होजावे | पूरी आशा हैं की आप सब सज्जनो की सहायता से मेरी यह ईच्छा पूर्ण होगी|"

महर्षि दयानंद सरस्वती ४-८-१८७५

स्वामी जी के इन्ही शब्दो ने मुझे वेदिक सिद्धांतो पर प्रवचन देने की प्रेरणा दी| मेरे प्रवचन का आधार होता हैं की आज की युवा पीडी को वेदो के पाठ पर चलायें जिससे हर परिवार को सुख शांति प्राप्त हो सके|

मैने कई परायण यज्ञ, वार्षिक उत्सव तथा वेदसप्ताह हिन्दुस्तान के कई शहरो में किए हैं | मैने ३४ आर्यसमाजो मै सत्यार्थ प्रकाश पे प्रवचन दिए हैं| अब मै अपने प्रवचन "ऋग्वेद-आदि भाषयभूमिका" पर पच्छिमी दिल्ली में आयोजित कर रहा हूँ और मैने इसे ६ अर्यसमाजो में सफलता पूर्वक आयोजित कर किया हैं |
अब मै "सत्यार्थ प्रकाश प्रवचन माला" पूरी दिल्ली में आयोजित करना चाह रहा हूँ |
रानी बाघ अर्यसमाज ने ७ डीनो का कार्यक्रम क्रवा लिया है| अधिक जानकारी के लिए आप प्रधान श्री महेंद्रू जी (मोब.नो. ९८१०८९३५४५) से संपर्क कर सकते हैं| हाल ही में मैने वार्षिक उत्सव ए-ब्लॉक प्रशांत विहार आर्यसमाज २३ नवेंबर से २९ नवेंबर तक आयोजित किया था | अधिक जानकारी के लिए आप श्री दुर्गा प्रसाद कालरा जी (मोब. नो. ९८९९२५२८५२) से संपर्क कर सकते हैं| और मैने हनुमान रोड आर्यसमाज में वार्षिक उत्सव करवाया था|

आओ हम प्रण करे की हम हमारे अगली पीडी को एक अच्छा माहौल दे जैसे की हमे आर्यसमाज के द्वारा मिला था - लेके चलें स्वामी दयानंद जी का सपना
आशा करता हूँ की आप मेरा ब्लॉग पढ़े | प्लीज़ अपने कॉमेंट्स दे जिससे हम वेद प्रचार का मिशन आयेज बढ़ा सके. आप अपने सवाल वेद शस्त्र, सत्यार्थ प्रकाश, ऋग्वेददी भाषयभूमिका आदि पर ब्लॉग पे भी डाल सकते हैं|

आचार्य इन्द्रदेव (दिल्ली)
मोब.:९२११३६७९७८